आईपीएल में नहीं बिके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की चमकी किस्मत, कोलकाता में हुए शामिल
मुंबई:कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स की जगह आस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आरोन फिंच को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये अपनी टीम में शामिल किया है।
केकेआर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, हेल्स ने बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) की थकान का हवाला देकर 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल से हटने का फैसला किया।
फिंच को पिछले महीने की आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। केकेआर ने उन्हें उनके आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है।
आस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान फिंच अब तक 88 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 2686 रन बना चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 87 मैच खेले हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम के पाकिस्तान दौरे पर होने के कारण फिंच भी आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। दो बार के चैंपियन केकेआर को अपना पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।Aaron Finch joins KKR as a replacement for Alex Hales.
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 11, 2022
Welcome to the #GalaxyOfKnights, @AaronFinch5! #KKR #KKRHaiTaiyaar #IPL2022 pic.twitter.com/3HnSyKogV2