सम्बंधित जानकारी
- असम में बोले पीएम मोदी, पूर्वोत्तर से पूरी तरह हटेगा आफस्पा
- वायकॉम18 में 13,500 करोड़ का निवेश करेगी बोधि ट्री सिस्टम्स
- गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य
- लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे का भाई उद्धव पर तंज, हमारे पास योगी नहीं 'भोगी' है
- MP Board 10th-12th Result 2022: बच्चों में बोर्ड परीक्षा के रिज़ल्ट के तनाव को कम करने के लिए पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
जम्मू में हाईवे पर मिली आईईडी, समय रहते किया नष्ट, 16 अप्रैल को भी राजौरी में मिली थी एक आईईडी
जम्मू। पुलिस ने बत्रा अस्पताल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आइईडी बरामद कर बड़ा हादसा टाल दिया। हाईवे पर आतंकियों ने काले रंग के एक डिब्बे में टाइमर लगी आईडी को प्लांट किया था। इसकी सूचना समय रहते पुलिस को मिल गई। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने समय पर घटनास्थल पर पहुंच आइईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाकर निष्क्रिय बना दिया। पुलिस व सेना ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले 16 अप्रैल को राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की आतंकी साजिश को नाकाम किया था। सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरदान रोड पर लगाई गई आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को बरामद किया। फिर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया था।
