सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: भारी बारिश से दिल्ली पानी पानी, जानें अन्य राज्यों का मौसम
- Weather Updates: बारिश से कई राज्यों में हाहाकार, उफान पर नदियां, सड़कें बनीं तालाब
- Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
- Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी उमसभरी गर्मी से राहत, जानें अन्य राज्यों का मौसम
- weather update : तेज बारिश में बही मोटर ट्रॉली, नागपुर के कॉलेज में फंसे 50 छात्रों का रेस्क्यू
Weather Update : ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों को दी समुद्र में न जाने की सलाह
Heavy rain warning in Odisha : उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक महीने में तीसरी बार निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 4 दिनों तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 जुलाई तक ओडिशा तट के आसपास समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले इसके प्रभाव से भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, क्योंझर, संबलपुर, देवगढ़, बारगढ़, बालासोर, मयूरभंज, सुंदरगढ़, जाजपुर, झारसुगुड़ा, पुरी, खोरधा, नयागढ़ बौध, सोनपुर, बोलांगीर, नुआपाड़ा, नबरंगपुर और मलकानगिरी जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कंधमाल, कटक, सोनपुर, बरगढ़, बोलनगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, कोरापुट और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक कई जिलों में यह स्थिति जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 जुलाई तक ओडिशा तट के आसपास समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मद्देनजर विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यव्रत साहू ने 13 जिलों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है क्योंकि उत्तरी ओडिशा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अलर्ट के तहत आने वाले जिलों में मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, सुंदरगढ़, भद्रक, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, जाजपुर, ढेंकनाल और अंगुल शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
