1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gandhi Nagar Railway Station, jaipur

गांधी नगर बना पहला महिला संचालित रेलवे स्टेशन

Gandhi Nagar Railway Station
जयपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर मंडल के गांधीनगर स्टेशन को सम्पूर्ण रूप से महिला संचालित स्टेशन बनाया है। जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर स्थित जयपुर का यह महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन लगभग 50 रेलगाड़ियां गुजरती हैं, जिनमें से 25 रेलगाड़ियां यहां रूकती हैं।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि लगभग सात हजार यात्री प्रतिदिन गांधीनगर स्टेशन से आवाजाही करते हैं। इस स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से लेकर पांइन्ट्समैन तक 32 महिला कर्मचारी को पदस्थ किया गया है।

उन्होंने बताया कि गांधीनगर स्टेशन के आसपास अनेक कॉलेज तथा कोचिंग सेंटर होने के कारण यहां आने वाले यात्रियों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा महिलाएं हैं। महिला कर्मचारियों को पूर्ण आत्मविश्वास से कार्य करने के लिए खास प्रशिक्षण दिया गया है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिससे स्टेशन स्थित थाने में रियल टाइम मानिटरिंग हो सके। (भाषा)
अगला लेख
हरियाणा में बनेगा फिल्म विश्वविद्यालय : खट्टर