सम्बंधित जानकारी
- Uttarakhand : पन्याली बरसाती नाला उफान पर, तेज बहाव में बही पिकअप गाड़ी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
- UP : थूक लगाकर कर रहा था मसाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैलून पर चला बुलडोजर
- कर्नाटक में पुलिसकर्मी की मौत : पत्नी को मिलेगी 50 लाख रुपए अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी
- बाड़मेर में 5 साल में दूसरी बार दिखा लूणी का उफान
- तमिलनाडु के मछुआरों पर समद्री डाकुओं का हमला, 1 घायल
सिक्किम में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग
sikkim earthquake : सिक्किम में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे लेकिन लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के सोरेंग शहर से दो किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
सिक्किम भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। राज्य में 18 सितंबर 2011 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था।Sikkim: Earthquake of 4.4 magnitude strikes Soreng
— ANI Digital (@ani_digital) August 9, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/u1LCqUxL77 #Sikkim #Earthquake #Soreng pic.twitter.com/FUA6NT8UvG
Edited by : Nrapendra Gupta
