1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. poonch loc infiltration attempt landmine blast four terrorists killed

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

army
पुंछ जिले में लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश करते समय एक लैंडमाइन धमाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक टाप कमांडर समेत कम से कम चार आतंकवादी मारे गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों का यह ग्रुप आज देर दोपहर कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर के नंगी टेकरी इलाके में इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी वे एक माइनफील्ड (बारूदी सुरंग वाले इलाके) की चपेट में आ गए।
 
उन्होंने बताया कि जबरदस्त धमाके में चारों आतंकवादी मौके पर ही मारे गए। मारे गए लोगों की पहचान मंडला, मदारपुर, तहसील हजीरा, जिला पुंछ (पाक कब्‍जे वाले कश्‍मीर) के रहने वालों के तौर पर हुई है। इनकी पहचान मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद फ़ैज़ान (लश्‍कर के टाप कमांडर), मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में की गई है।
 
यह बताना जरूरी है कि घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए एलओसी के पास के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ-रोधी ग्रिड के तहत भारी मात्रा में बारूदी सुरंगें (माइन्स) बिछाई गई हैं। इस वजह से, घुसपैठ करने वाले ग्रुप अक्सर इन बारूदी सुरंगों वाले इलाकों को पार करते समय हताहत होते हैं। फिलहाल इस घटना की भारतीय सेना ने पुष्टि नहीं की है पर उस पार के मीडिया में यह खबरें आ रही हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी