केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल से जुड़े आदेश जारी किए हैं। जारी जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड के लिए भी नए राज्यपालों के नाम घोषित किए गए हैं।
किन राज्यों में किसे बनाया गया राज्यपाल?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति इस प्रकार की गई है:
ओम प्रकाश माथुर: सिक्किम के राज्यपाल से केरलम के राज्यपाल नियुक्त।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर: केरलम के राज्यपाल से तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त।
ब्रज मोहन राम: ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त।
डॉ. सुधा यादव: कर्नाटक की राज्यपाल नियुक्त।
डॉ. ढालसिंह बिसेन: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त।
दुष्यंत गौतम: सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त।
6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति
इन नियुक्तियों में कुछ राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि अन्य राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम से केरलम और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरलम से तमिलनाडु भेजा गया है। ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इन बदलावों के बाद संबंधित राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारी नए नियुक्त राज्यपाल संभालेंगे। राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। ये नियुक्तियां राज्यों के संवैधानिक प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं।

