1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. dhami-president-murmu-ima-passing-out-parade

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ पासिंग आउट परेड में शामिल हुए CM धामी

आईएमए पासिंग आउट परेड देहरादून
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय मिलेट्री अकादमी में पासिंग आउट परेड में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद थे। 

क्या कहा राष्ट्रपति ने?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि यह पासिंग आउट परेड कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पहली बार भारतीय सैन्य अकादमी से 9 महिला सैन्य अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में शामिल हुई हैं। यह उपलब्धि नारी शक्ति, समान अवसर और सशक्त भारत की भावना को और अधिक मजबूत करती है।

नव सैन्य अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री की बधाई

मुख्‍यमंत्री धामी ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर अंतिम पग पार कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने वाले सभी नव सैन्य अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आपका समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संकल्प देश की सुरक्षा एवं गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष स्नेह एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अगर आप रसूखदार हैं तो ही इंदौर पुलिस लिखेगी FIR, वरना तब तक नहीं जागेगी, जब तक आपका अपना मर न जाए