1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Dhami held review meeting regarding preparations for monsoon

मानसून की तैयारियों में जुटी उत्‍तराखंड सरकार, मुख्‍यमंत्री धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Chief Minister Dhami held review meeting regarding preparations for monsoon
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है और यह मानसून अपने साथ हर साल आफत लेकर आता है, यही कारण है कि प्रदेश सरकार मानसून की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मानसून से संबंधित की रही तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। साथ ही ऐसे गांवों, स्कूलों, अस्पतालों समेत अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियों की सूची भी तैयार करें जो कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं।
 
उत्तराखंड में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है और यह मानसून अपने साथ हर साल आफत लेकर आता है, यही कारण है कि प्रदेश सरकार मानसून की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मानसून से संबंधित की रही तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। साथ ही ऐसे गांवों, स्कूलों, अस्पतालों समेत अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियों की सूची भी तैयार करें जो कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं।
 
धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभारी सचिव अपने-अपने जिलों का भ्रमण कर मानसून के दृष्टिगत की गई तैयारियों का निरीक्षण करें। मानसून के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए निकटवर्ती अस्पतालों के आसपास ठहरने की व्यवस्था की जाए और आवश्यकता पड़ने पर हेली एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
मुख्‍यमंत्री ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले पूरा करें।

साथ ही बंद मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार करने समेत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर समेत अन्य एजेंसियों के साथ नियमित मॉक ड्रिल और हर तहसील में राहत एवं बचाव सामग्री का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गांवों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सूची भी तैयार की जाए, जो आपदा दृष्टि से संवेदनशील हैं। आपदा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलैंड, डंपर एवं अन्य मशीनरी की अग्रिम तैनाती के भी निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें