सम्बंधित जानकारी
- ममता बनर्जी को SC की कड़ी फटकार, SIR को लेकर दी यह नसीहत, कोर्ट ने क्यों कहा लोकतंत्र खतरे में डाला?
- खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत: पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
- MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा
- ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
- दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड में SIR महाअभियान शुरू, मतदाता रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर मिलेगा नोटिस
SIR campaign launched in Uttarakhand : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) महाअभियान सोमवार से शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांट रहे हैं। मतदाता बीएलओ से संपर्क करने के लिए बुक ए कॉल का लाभ भी ले सकते हैं। इसके तहत पहले दिन 2.55 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए गए। राज्य में एक 1 जुलाई 2026 की पात्रता तिथि के साथ एसआईआर की प्रक्रिया की जा रही है।
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांट रहे हैं। राज्यभर में शाम तक 255269 गणना प्रपत्र वितरित किए गए। मतदाता बीएलओ से संपर्क करने के लिए बुक ए कॉल का लाभ भी ले सकते हैं। इसके तहत पहले दिन 2.55 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए गए। राज्य में एक 1 जुलाई 2026 की पात्रता तिथि के साथ एसआईआर की प्रक्रिया की जा रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से एक महीने तक चलने वाली इस प्रक्रिया के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से गणना प्रपत्र के साथ पासपोर्ट आकार की हालिया तस्वीर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। 8 जून से 7 जुलाई तक होने वाली इस सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को कोई अन्य दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नैनीताल के राजभवन में अपना गणना प्रपत्र प्राप्त किया, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून में उनका प्रपत्र सौंपा गया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने अपने प्रपत्र भरे और उन्हें बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को सौंप दिया। सभी जनपदों में मतदाता टोली फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बीएलओ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में बीएलओ 3 बार घर पर विजिट करेंगे और बीएलओ घर पर स्टीकर लगाकर अपने अगले विजिट की डेट और मोबाइल नंबर लिखेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
