सम्बंधित जानकारी
- जब रात 2 बजे कॉलेज से हो गया था इम्तियाज अली का अपरहण, निर्देशक ने बताया किस्सा
- Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, जानिए अपने राज्य में कब पहुंचेगा
- महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत
- कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके
- 'कॉकरोच जनता पार्टी' को मिला सेलेब्स का साथ, ऋचा चड्ढा बोलीं- डायनासोर मिट गए पर 'कॉकरोच' जिंदा हैं
दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर रविवार शाम अचानक आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। बिना किसी पूर्व मौसम चेतावनी के आए इस आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस आंधी-तूफान के कारण भारी-भरकम ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और एयर इंडिया के विमानों से जा टकराए। इससे 3 विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि उपकरण सुरक्षित तरीके से बंधे थे, लेकिन हवा का दबाव इतना अधिक था कि वे टूटकर खिसक गए।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरण खिसककर तीन एयर इंडिया विमानों से टकरा गए
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) June 8, 2026
तीनों विमानों को फिलहाल सेवा से हटाकर जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया है#Delhi #AirIndia #DelhiAirport @DelhiAirport pic.twitter.com/0012Z1XJ7v
भारी-भरकम उपकरण से हुआ नुकसान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर रविवार शाम अचानक आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। बिना किसी पूर्व मौसम चेतावनी के आए इस आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस आंधी-तूफान के कारण भारी-भरकम ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और एयर इंडिया के विमानों से जा टकराए। इससे 3 विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
मरम्मत में लगेगा लंबा समय
हालांकि उपकरण सुरक्षित तरीके से बंधे थे, लेकिन हवा का दबाव इतना अधिक था कि वे टूटकर खिसक गए। इस हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए तीनों विमानों की जांच और मरम्मत के लिए उन्हें तुरंत उड़ान भरने से रोक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक विमान में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत में लंबा समय लगेगा। वहीं अन्य 2 विमानों की मरम्मत कर उन्हें इसी हफ्ते दोबारा उड़ान के लिए तैयार किए जाने की उम्मीद है।
Air India ने टिप्पणी से किया इनकार
सिर्फ एयर इंडिया के विमान ही नहीं बल्कि अन्य विमान भी खराब मौसम की मार से प्रभावित हुए हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर अन्य एयरलाइंस के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना पर एयर इंडिया ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
...तो टल सकता था हादसा
हैरानी की बात है कि इतने बड़े तूफान की कोई पूर्व चेतावनी क्यों नहीं दी गई? अगर चेतावनी मिलती तो यह हादसा टल सकता था। हादसे के बाद उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए और सुरक्षा टीमों ने विमानों की जांच शुरू कर दी है। नुकसान की गंभीरता को देखते हुए मरम्मत के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है।
गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में एयरपोर्ट पर ही एक और ऐसी ही गंभीर लापरवाही सामने आई थी, तब घने कोहरे के बीच रनवे पर टैक्सी कर रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन ने रनवे पर लावारिस छूटे एक बड़े कार्गो कंटेनर (सामान के डिब्बे) को अंदर खींच लिया था।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
