1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 9 june 2026 live update

बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी, कहा-गद्दारों को जाना है तो जाए, TMC का नाम ना लें

kalyaan banerjee
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम बंगाल में विधायकों के बाद 20 सांसदों ने भी ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बागी सांसदों को गद्दार बताते हुए कहा कि गद्दारों को जाना है तो जाए, वे टीएमसी का नाम ना लें। पल पल की जानकारी...

11:44 AM, 9th Jun
पार्टी में बगावत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि आपके (भाजपा) पास CM, ED, CBI और दूसरी ताकतें हैं, लेकिन मेरे पास 'मां, माटी, मानुष', मेरी पार्टी, मेरे पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता है। उन्होंने कहा कि टीएमसी से बगावत करने वाले गद्दार हैं। वे सत्ता के बगैर नहीं रह सकते। गद्दारों को जाना है तो जाए, वे टीएमसी का नाम ना लें। 

लोकसभा स्पीकर को 20 TMC सांसदों के लिखे पत्र पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर किसी को बेईमानी और धोखेबाज़ी की बीमारी लग जाए, तो वे कुछ भी कर सकते हैं। हमने महाराष्ट्र में ऐसा देखा है। अगर इन लोगों ने ममता बनर्जी को धोखा देने का मन बना लिया है तो आप उन्हें रोक नहीं सकते। उन्हें चुनौती देनी चाहिए: जो रहना चाहते हैं, रहें; जो जाना चाहते हैं, चले जाएं। हमने भी ऐसा ही किया था।

11:27 AM, 9th Jun
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा, 'ईरान के साथ हमारी बातचीत चल रही है। हमें 1-2 दिन में कम से कम कुछ अंदाज़ा हो जाएगा लेकिन मुझे लगता है कि सब ठीक चल रहा है। नाकेबंदी 100% लागू है। हमारी नाकेबंदी से कुछ भी अंदर नहीं जा पा रहा है। न तेल, न कमाई, न कुछ और...'

09:29 AM, 9th Jun
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली राष्‍ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू से 2 बार बात की। ईरान के खिलाफ युद्ध में अकेले पड़ने की चेतावनी दी।

09:11 AM, 9th Jun
-फैसल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से मिली बड़ी राहत। फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक।
-उन पर 2 जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में कथित तौर पर गोलीबारी करवाने का आरोप है, जिसके लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें