सम्बंधित जानकारी
- राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान
- बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली
- बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत
- Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद किया पोस्ट, बोले- "नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा
MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए। शिवचन्द्र राम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधिक करते हुए कहा कि वे आरजेडी छोड़ रहे हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने ने बिहार विधान परिषद चुनाव का टिकट नहीं मिलना बताया है। शिवचन्द्र ने कहा कि पार्टी के साथ 1990 से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने पार्टी के हर निर्देशों का पालन किया भी किया है।
आरजेडी ने एमएलसी पद के लिए सुनील सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद सोमवार को सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
तेजस्वी के नेता शिवचंद्र राम फूट-फूट कर लगे रोने, MLC नहीं बनाने से नाराज शिवचंद्र राम ने राजद से दिया इस्तीफा
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) June 8, 2026
आज ही MLC के लिए सुनील सिंह ने राजद की तरफ से किया था नामांकन
शिवचंद्र राम ने कहा हमारे साथ वादा खिलाफी की गई
मैं 4 रात सो नहीं पाया,ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दे pic.twitter.com/1JOcHTtTEB
शिवचंद्र ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। वे फूट-फूटकर रोने लगे थे। उन्होंने बताया कि आरजेडी ने हमें सम्मान दिया, लालू-तेजस्वी को बधाई देते हैं, लेकिन जिस तरीके से मैंने तीन-चार दिन से अपनी जिंदगी को बिताया है। इतना कहते हुए वे रोने लगे। Edited by : Sudhir Sharma
