1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tej Pratap Yadav visited Rabri Devi after she fell ill

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

Tej Pratap Yadav visited Rabri Devi after she fell ill
Rabri Devi's health deteriorates : बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है। खबरों के अनुसार, राबड़ी के बेटे तेज प्रताप यादव आज पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पहुंचे। तेज प्रताप का कहना है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है, वे अस्वस्थ चल रही हैं, इसलिए मिलने आया हूं। वहीं दूसरी ओर आरजेडी की ओर से राबड़ी के खराब स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा हटा दी है। इससे पहले राबड़ी देवी ने अपने आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था। राबड़ी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वहां से वापस जाने का निर्देश दिया। आवास के मुख्य गेट पर एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं है।
 
बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है। खबरों के अनुसार, राबड़ी के बेटे तेज प्रताप यादव आज पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पहुंचे। तेज प्रताप का कहना है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है, वे अस्वस्थ चल रही हैं, इसलिए मिलने आया हूं। वहीं दूसरी ओर आरजेडी की ओर से राबड़ी के खराब स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।

तेजस्वी यादव ने भी हटाई सुरक्षा 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा हटा दी है। इससे पहले राबड़ी देवी ने अपने आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था। राबड़ी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वहां से वापस जाने का निर्देश दिया। आवास के मुख्य गेट पर एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं है। राबड़ी देवी और लालू यादव की इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
 

सम्राट सरकार ने घटाई थी लालू परिवार की सुरक्षा 

सम्राट सरकार की तरफ से भी 2 दिन पहले ही लालू परिवार की सुरक्षा घटाई गई थी। बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रदान की गई 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली। तेज प्रताप की सुरक्षा में भी कटौती कर उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया गया है। गृह विभाग की ओर से गुरुवार (5 जून) को यह आदेश जारी किया था। 

इनकी सुरक्षा है यथावत

विभाग के नए आदेश में लालू परिवार की बड़ी पुत्री एवं सांसद मीसा भारती तथा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है। सांसद होने के कारण मीसा भारती को 3 अंगरक्षकों का सुरक्षा घेरा मिलता रहेगा, जबकि राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक की सुरक्षा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी। 
 

सिक्योरिटी को लेकर क्या बोले तेज प्रताप? 

वहीं तेज प्रताप का कहना है कि सिक्योरिटी किसी ने वापस नहीं की है। सुरक्षा गार्ड दबाव में थे। वो बार-बार कमांड दिखा रहे थे कि हमको कमांड काट दिया गया है। माताजी ने कोई सिक्योरिटी नहीं हटाई है। बिहार की बहू-बेटियों को सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है। सबसे पहले उनकी सुरक्षा जरूरी है।

राबड़ी देवी को नोटिस भी दे चुकी है सम्राट सरकार

10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को लेकर सम्राट सरकार राबड़ी देवी को नोटिस भी दे चुकी है। यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। राजद नेता शक्ति सिंह ने कहा कि राबड़ी देवी देश की बड़े नेताओं में से एक हैं फिर उनकी सुरक्षा में व्यापक कटौती क्यों कर दी गई?
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मार्केट कैप में भारत को लगा बड़ा झटका! राजेश एक्सपोर्ट्स में 15 लाख करोड़ का फर्जीवाड़ा; शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?