Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम
tej pratap yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है। अनुष्का यादव के साथ कभी तस्वीरों को लेकर घर और पार्टी से बाहर हुए तेजप्रताप यादव अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के मां बनने और तेजप्रताप से तार जुड़ने के दावों ने हलचल मचा दी है। हालांकि तेज प्रताप ने न केवल इस बच्चे से पल्ला झाड़ा है, बल्कि पार्टी के अंदर ही मौजूद 5 'जयचंदों' की भी पोल खोल दी है।
क्या है पूरा मामला?
कुछ समय पहले तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लालू यादव ने सख्त कदम उठाते हुए तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से दूर कर दिया था। अब खबर आ रही है कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है और सोशल मीडिया पर इसे तेजप्रताप से जोड़ा जा रहा है।
तेजप्रताप का पलटवार
तेजप्रताप यादव ने इन तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि मैं अपने विरोधियों से विनती करता हूं कि मुझे शांति से जीने दें। जिस महिला से मेरा नाम गलत तरीके से जोड़ा गया, अब कहा जा रहा है कि उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है। यह मुझे मानसिक पीड़ा देने की साजिश है। तेजप्रताप ने दावा किया कि वह जानते हैं कि अनुष्का यादव का संबंध किसके साथ है और उस बच्चे का असली पिता कौन है। उन्होंने आकाश भाटी नामक व्यक्ति का जिक्र करते हुए मामले की जांच की मांग की है।
उस समय एक पोस्ट में तेजप्रताप ने स्वीकार किया था कि अनुष्का यादव के साथ उनके 12 सालों से संबंध हैं। हम दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि बाद में उन्होंने रिलेशनशिप वाली पोस्ट को हटा लिया था और कहा था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। इस पोस्ट के सामने आने के बाद तेजप्रताप की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या ने कहा था कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई?
इन 5 'जयचंदों' ने रची साजिश
तेजप्रताप यादव ने अपनी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कुछ दिग्गज नेताओं पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका फेसबुक प्रोफाइल हैक कर वो विवादित पोस्ट डाली गई थी। उन्होंने 5 नाम गिनाते हुए उन्हें 'जयचंद' करार दिया। यादव ने कहा- मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह ने ही उनके राजनीतिक करियर और छवि को खराब करने के लिए यह जाल बुना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala