शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. notice to rabri devi and tej pratap yadav to leave residence
Last Updated :पटना , बुधवार, 26 नवंबर 2025 (08:14 IST)

लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी देवी के बाद तेजप्रताप को भी खाली करना होगा सरकारी आवास

rabri devi tejpratap
Rabri Devi Tej Pratap News in hindi : बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार और फिर परिवार में कलह के बाद लालू परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। राबड़ी देवी के बाद उनके बेटे तेज प्रताप यादव को भी सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला।

भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तेमाल के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या-39 अलॉट किया गया है।
 
विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी शिव रंजन ने बताया कि राबड़ी देवी अब नेता प्रतिपक्ष पद पर हैं, इसलिए नियमों के मुताबिक उनका आवास बदलना जरूरी है।
 
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक क़द का ही सम्मान रखते।
 
इस बीच भवन निर्माण विभाग ने लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। अब ये आवास भवन निर्माण विभाग ने पहली बार मंत्री बने लखिन्दर कुमार रौशन को आवंटित कर दिया है।
 
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ी पार्टी मात्र 25 सीटों पर सिमट गई।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
NCERT के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में झारखंड के शिक्षक