1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi fires again

दिल्ली में फिर लगी आग, कई दुकानों को पहुंचा नुकसान

fire
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को आग लग गई। खबरों के अनुसार, इस घटना में कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है।

गौरतलब है कि इस साल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग लगने की 3 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें 28 मार्च को लगी आग को बुझाने में 50 घंटे से अधिक तक मशक्कत करनी पड़ी थी।
अगला लेख
LIC IPO का प्राइस बैंड तय, एक लॉट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए, पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेगी छूट