1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in uphar cinema Delhi

दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिर लगी आग, 16 साल पहले भीषण आग में गई थी 59 लोगों की जान

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में रविवार सुबह आग लग गई। थियेटर की बालकनी और एक मंजिल पर लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
दिल्ली दमकल सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार तड़के 4.46 बजे फोन पर उपहार सिनेमाघर में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गईं।
 
गर्ग के मुताबिक, सिनेमाघर में मौजूद सीट, फर्नीचर और कबाड़ में आग लग गई थी, जिस पर सुबह करीब 7.20 बजे काबू पा लिया गया।
13 जून 1997 को इसी सिनेमाघर में लगी भीषण आग में 59 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
अगला लेख
कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं प्रशांत किशोर, तैयार किया लोकसभा चुनाव में 370 सीटों के लिए प्लान