ओडिशा में 2 दलितों को पीटा, बाल काटे, मवेशियों का चारा खाने को किया मजबूर
Odisha news in hindi : ओडिशा के गंजाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में मवेशी तस्कर होने के शक में 2 दलितों के बाल काट दिए गए, उन्हें पीटा गया और घुटनों के बल चलने तथा मवेशियों का चारा खाने को मजबूर किया गया। यह घटना रविवार को धाराकोटे पुलिस थाना क्षेत्र के खारीगुम्मा गांव के जाहदा में हुई। घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक आक्रोश फैल गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित सिंगीपुर के बाबुला नायक (54) और बुलू नायक (42) दो गायों और एक बछड़े को ऑटो में हरिओर से अपने गांव ले जा रहे थे तभी खारीगुम्मा में गोरक्षकों के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया। भीड़ ने दोनों से 30,000 रुपये मांगे। जब पीड़ितों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक सैलून में ले जाया गया और उनका आधा सिर मुंडवा दिया गया। इसके बाद उन्हें एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक घुटनों के बल चलने, मवेशियों का चारा खाने और नाली का पानी पीने को मजबूर किया गया।
Few locals of Khariguma - Jahada village (Badagada PS - Dharakote PS) assaulted residents of Singipur, Gangapur PS on 22.6.25 on the pretext of cow smuggling.
— SP Ganjam (@sp_ganjam) June 23, 2025
Immediately on getting information DHARAKOTE PS CASE 240/25 u/s 126(2)/115(2)/296/351(2)/303(2)/308(2)/356(2)/3(5)BNS
edited by : Nrapenrda Gupta

