1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Vadodara school receives bomb threat

फिर मिली वडोदरा के स्कूल को बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने बताया इसे फर्जी

Vadodara private school premises receives bomb threat
Vadodara school receives bomb threat: वडोदरा (Vadodara school) के समा इलाके के एक निजी स्कूल को परिसर में बम विस्फोट की धमकी वाला एक ई-मेल (e-mail) मिला जिसके बाद सोमवार को छात्रों को स्कूल से घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले 5 महीनों में शैक्षणिक संस्थान को यह दूसरी बार धमकी मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक इकाई तथा श्वान दस्ते द्वारा 3 घंटे तक ली गई तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली जिसके बाद धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया।
 
पुलिस निरीक्षक एमवी राठौड़ ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने सोमवार सुबह बम विस्फोट की धमकी वाले ई-मेल के बारे में पुलिस को सूचित किया और छात्रों को घर वापस भेज दिया। स्कूल ने छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया और उनके अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे उन्हें सुबह 9:15 बजे ले जाएं। राठौड़ ने पुष्टि की कि स्कूल परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्कूल को इस साल 24 जनवरी को भी विस्फोट की धमकी वाला एक ईमेल मिला था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ईरान से भारत के सफर में लोगों को इन देशों से गुजरना होगा, जानिए यात्रा का रूट