ईरान इजराइल सीजफायर से सस्ता हुआ कच्चा तेल
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच 12 दिनों से जारी जंग में सीजफायर का एलान कर दिया। सीजफायर की खबरों से सस्ता हुआ कच्चा तेल, शेयर बाजार में भी तेजी दिखाई दी। पल पल की जानकारी...
12:14 PM, 24th Jun
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल संघर्ष विराम का प्रस्ताव स्वीकार करता है और उसने ईरान के खिलाफ युद्ध में अपने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया तो करारा जवाब देंगे।
11:47 AM, 24th Jun
कच्चे तेल की कीमत घटी : ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम की उम्मीद और हाजिर मांग घटने से प्रतिभागियों ने अपने सौदे के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में कच्चे तेल के जुलाई में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 316 रुपये या 5.23 प्रतिशत घटकर 5,730 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 10,985 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 3.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.12 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 3.36 प्रतिशत फिसलकर 69.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
09:31 AM, 24th Jun
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इजराइल के साथ संघर्ष विराम के लिए जो समयसीमा दी थी वह पूरी हुई। ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने की संघर्ष विराम की पुष्टि।
-इजराइल ईरान सीजफायर की खबरों से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 930.7 अंक उछलकर 82,827.49 अंक पर, निफ्टी 278.95 अंक की बढ़त के साथ 25,250.85 अंक पर पहुंचा ।
-इजराइल ईरान सीजफायर की खबरों से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 930.7 अंक उछलकर 82,827.49 अंक पर, निफ्टी 278.95 अंक की बढ़त के साथ 25,250.85 अंक पर पहुंचा ।
08:10 AM, 24th Jun
एमिरेट्स ने ग्राहकों के लिए परामर्श जारी किया है। हाल ही में क्षेत्रीय स्थिति के कारण, 23 जून को एमिरेट्स की कई उड़ानों को दुबई के लिए पुनः मार्गित किया गया, लेकिन कोई डायवर्जन नहीं किया गया था। गहन और सावधानीपूर्वक जोखिम मूल्यांकन के बाद, एमिरेट्स संघर्ष क्षेत्रों से काफी दूरी पर उड़ान मार्गों का उपयोग करेगा और निर्धारित समय के अनुसार उड़ानें संचालित करना जारी रखेगा।
इंडिगो ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की है। चूंकि मध्य पूर्व में हवाई अड्डे धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए हम इन मार्गों पर परिचालन को विवेकपूर्ण और क्रमिक रूप से फिर से शुरू कर रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं और सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित उपलब्ध उड़ान मार्गों पर पूरी तरह से विचार कर रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के ज़रिए अपडेट रहें।
Travel Advisory
— IndiGo (@IndiGo6E) June 24, 2025
As airports across the Middle East gradually reopen, we are prudently and progressively resuming operations on these routes.
We continue to monitor the situation closely and are fully considering the safest available flight paths to ensure secure and seamless…
08:00 AM, 24th Jun
-ट्रंप के एलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दागी इजराइल पर मिसाइल, इजराइली शहरों में बजे सायरन।
-सीजफायर लागू होने से पहले इजराइल ने भी किया तेहरान में सैन्य ठिकानों पर हमला।Sirens sounding in Israel due to a missile launch from Iran
— Israel Defense Forces (@IDF) June 24, 2025
07:58 AM, 24th Jun
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, ईरान और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत। अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इसराइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा। उन्होंने कहा कि अब से करीब छह घंटे बाद 12 घंटों के लिए पूर्ण युद्धविराम होगा। पहले 12 घंटे ईरान सीजफायर करेगा इसके बाद 12 घंटे इजराइल सीजफायर करेगा। युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सब कुछ वैसा ही काम करेगा जैसा कि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों देशों- इस्राइल और ईरान को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने 12 दिवसीय युद्ध को समाप्त करने की सहनशक्ति, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई है।
( @realDonaldTrump - Truth Social Post )
— Donald J. Trump TRUTH POSTS (@TruthTrumpPosts) June 23, 2025
( Donald J. Trump - Jun 23, 2025, 6:02 PM ET )
CONGRATULATIONS TO EVERYONE! It has been fully agreed by and between Israel and Iran that there will be a Complete and Total CEASEFIRE (in approximately 6 hours from now, when Israel and Iran… pic.twitter.com/lWdRKVoZGI

