सम्बंधित जानकारी
- LIVE: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप में 35 मिनट तक फोन पर बात, कहा ऑपरेशन सिंदूर जारी
- LIVE: सोनम को लेकर सीन रीक्रिएट करने घटनास्थल पर पहुंची मेघालय पुलिस
- LIVE: आज पीएम मोदी कनाडा में, ईरान ने फिर दागीं मिसाइलें, रूपाणी का अंतिम संस्कार आज
- LIVE: पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 15-20 लोगों के बहने की खबर
- LIVE: अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी, 2 सांसदों की मौत
ईरान का इजराइल के अस्पताल पर मिसाइल हमला
Latest News Today Live Updates in Hindi : ईरान ने इजराइल को निशाना बनाकर गुरुवार सुबह मिसाइल हमले किए और इस दौरान एक चिकित्सकीय इमारत पर भी सीधा हमला किया गया। इससे अस्पताल को भारी क्षति पहुंची। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। पल पल की जानकारी...
12:25 PM, 19th Jun
-गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के दौरान पहले चार घंटों में क्रमश: 28.15 प्रतिशत और 23.85 प्रतिशत मतदान हुआ।
-केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुरुआती चार घंटे में 30.15 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
12:09 PM, 19th Jun
हैदराबाद से तिरुपति के लिए रवाना होने वाला स्पाइसजेट का विमान बृहस्पतिवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही किसी खराबी के कारण यहां हवाईअड्डे पर लौट आया। उड़ान संख्या एसजी 2696 को सुबह 6.10 बजे रवाना होना था। इसने सुबह 6.19 बजे उड़ान भरी और विमान को सुबह 7.40 बजे तिरुपति में उतरना था।
11:10 AM, 19th Jun
ईरान ने इजराइल को निशाना बनाकर गुरुवार सुबह मिसाइल हमले किए और इस दौरान एक चिकित्सकीय इमारत पर भी सीधा हमला किया गया। इससे अस्पताल को भारी क्षति पहुंची। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है।
11:03 AM, 19th Jun
-लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।
-एअर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए 17 जून से 30 जून तक मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए अपनी दो दैनिक उड़ानों में से एक उड़ान संख्या आईएक्स813 / आईएक्स814 को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।
08:45 AM, 19th Jun
-गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी।
-पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।
-केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी।
-पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली हो गई है।
#WATCH | Ludhiana, Punjab | Congress candidate Bharat Bhushan Ashu casts his vote at booth number 72-76, Malwa Sr Secondary School, in Ludhiana West assembly by-poll
— ANI (@ANI) June 19, 2025
He says, "I have fulfilled my constitutional duty and appeal to the voters to do the same." pic.twitter.com/WBxrRVazZ0
08:00 AM, 19th Jun
ईरान में भारत का 'ऑपरेशन सिंधु', पहले जत्थे में निकाले गए 110 छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते दिल्ली लेकर पहुंचा विमान।
The flight carrying 110 Indian students evacuated from northern Iran landed in New Delhi in the wee hours today.
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 19, 2025
India has launched #OperationSindhu to evacuate its nationals from Iran in view of the deteriorating situation due to the ongoing conflict between Iran and Israel.… pic.twitter.com/DNVosNDqFT
07:59 AM, 19th Jun
एअर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों के परिचालन में 15 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। यह कटौती मौजूदा समय से जुलाई के मध्य तक लागू रहेगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को सुरक्षा जांच के बढ़ने और ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है।
