• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 15 june 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 15 जून 2025 (16:38 IST)

पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 15-20 लोगों के बहने की खबर

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi :  पुणे में हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इसमें 15-20 लोगों की बहने की खबर है।  पल पल की जानकारी...
 

04:31 PM, 15th Jun
पुणे में हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इसमें 15-20 लोगों की बहने की खबर है। जर्जर होने के कारण 2-3 महीने ही पुल को बंद कर दिया गया था। नदी का बहाव देखने के लिए भीड़ जमा हुई थी।

02:14 PM, 15th Jun
भारी बारिश के बाद केदारनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने से 1 श्रद्धालू की मौत हो गई। इस वजह से सोनप्रयाग से केदारनाथ की पैदल यात्रा स्थगित कर दी गई है।

11:58 AM, 15th Jun
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) करेगा। एहतियाती उपाय के तौर पर डीजीसीए ने पहले ही चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर के फेरे कम कर दिए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है और अभियान की समीक्षा की जा रही है।

10:12 AM, 15th Jun
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए 31 लोगों के डीएनए का परिजनों के डीएनए से मिलान हुआ, अब तक 12 परिवारों ने शवों के संबंध में दावा किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी।

08:41 AM, 15th Jun
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

08:40 AM, 15th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे 16-17 जून को कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और इसके बाद क्रोएशिया का भी दौरा करेंगे।

07:46 AM, 15th Jun
केदारनाथ के पास गौरीकुंड सोनप्रयाग के जंगल में आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

07:44 AM, 15th Jun
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली और NCR में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश, 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। घर के अंदर रहें और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने से बचें।

07:38 AM, 15th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडा व क्रोएशिया जाएंगे। कनाडा में वह जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वे पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। 
ये भी पढ़ें
BJP सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ICU में भर्ती, हालत गंभीर