मंगलवार, 29 जुलाई 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 29 july 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (14:38 IST)

प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

priyanka gandhi
Latest News Today Live Updates in Hindi : संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद में अपनी बात रखी। पल पल की जानकारी...


02:27 PM, 29th Jul
प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि हमें देश के सैनिकों पर गर्व है। आजादी कायम रखने में सेना का अहम योगदान है। जवान देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि कश्मीर में अमन है। 
सीजफायर किसके दबाव में : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार से पूछा कि आखिर किस दबाव में सीजफायर का ऐलान हुआ था। मित्र डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर की घोषणा के लिए क्यों कहा। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार पीछे क्यों हटी? उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

02:13 PM, 29th Jul
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा, 6 और 7 मई को पहलगाम हमले के जवाब में चलाया गया आपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई ही नहीं था बल्कि यह भारत की संप्रभुता और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रदर्शन था। ऑपरेशन सिंदूर से पहले सेना ने कई विकल्पों पर गहन विचार-विमर्श किया था।

12:14 PM, 29th Jul
अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए। जिन्होंने बैसरन घाटी में हमला किया तीनों मारे गए। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना। 

11:44 AM, 29th Jul
-सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने के लिए समय निर्धारित किया, 12 और 13 अगस्त को होगी सुनवाई।
-शीर्ष अदालत ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को चुनौती देने वाले दलों और निर्वाचन आयोग से 8 अगस्त तक लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा।
 

11:33 AM, 29th Jul
- विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।
-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। कार्यवाही शुरू होने पर सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा।
-लोकसभा में 21 जुलाई को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद मंगलवार को पहली बार प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला।
 


08:31 AM, 29th Jul
झारखंड के देवघर में सड़क दुर्घटना में कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत, कई अन्य घायल।

07:43 AM, 29th Jul
-ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा सोमवार से शुरू हुई चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में आज भी चर्चा जारी रहेगी।
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। शाम को पीएम मोदी जवाब देंगे।
-राज्यसभा में आज दोपहर 12 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।

07:43 AM, 29th Jul
उज्जैन में महाकालेश्वर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर को नाग पंचमी के अवसर पर भक्तों के लिए खोला गया।
ये भी पढ़ें
PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल