गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Israeli army airstrike on Sanaa, Houthi Prime Minister Rahawi killed
Last Modified: काहिरा , शनिवार, 30 अगस्त 2025 (22:42 IST)

इजराइली सेना का सना पर हवाई हमला, हुती प्रधानमंत्री रहावी की मौत

Israel attack in Yemen
Houthi Prime Minister Rahawi killed in Israel attack: ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार का पुष्टि की कि यमन की राजधानी सना में इजराइली हवाई हमले में विद्रोही नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि अहमद अल-रहावी बृहस्पतिवार को सना में हुए हमले में मारे गए। उनके सरकार के कई मंत्री भी हताहत हुए हैं।
 
सैन्य ठिकाने पर हमला : इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने यमन के सना क्षेत्र में हुती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमला किया। विद्रोहियों के बयान में कहा गया है कि अल-रहावी अगस्त 2024 से हुती नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।
 
इजराइल ने तब हमला किया कि जब रहावी हुती नियंत्रित सरकार के अन्य सदस्यों के साथ सरकार द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित एक नियमित कार्यशाला में शामिल हुए थे। गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान हुतियों ने फलस्तीनियों के समर्थन में बार-बार इजराइल के खिलाफ मिसाइलें दागी हैं। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
Operation Sindoor को लेकर एयर मार्शल तिवारी का बड़ा खुलासा, बोले- 50 से कम हमलों में ही घुटने पर आ गया पाकिस्तान, लगाने लगा सीजफायर की गुहार