1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 31 july 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (16:11 IST)

मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे पीड़ित परिवार

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi :  महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 17 साल पहले ब्लास्ट मामले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया। 29 सितंबर 2008 को हुए इस हमले में 6 लोगों की जान गई थी। पल पल की जानकारी...

04:10 PM, 31st Jul
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ के संबंध में लोकसभा में कहा, सरकार हालिया घटनाक्रम से होने वाले प्रभावों का परीक्षण कर रही है, हम अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। 

02:24 PM, 31st Jul
-विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजे तक स्थगित कर दी गई। 
-विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे तक के लिए स्थगित।

12:57 PM, 31st Jul
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था एक डेड इकोनॉमी है। मोदी ने इसे बर्बाद कर दिया। मोदी ने भारत के युवाओं का भविष्‍य बर्बाद कर दिया क्योंकि यहां नौकरियां नहीं है।

11:46 AM, 31st Jul
-फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे अपने ही देश में आतंकी घोषित कर दिया गया।
-फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे मालेगांव के पीड़ित परिवार।

11:43 AM, 31st Jul
विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर गुरुवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के सात मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

11:38 AM, 31st Jul
2008 मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। ALSO READ: मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपी बरी

10:53 AM, 31st Jul
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA की विशेष कोर्ट कुछ ही देर में अपना फैसला सुना सकती है। साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद।

07:43 AM, 31st Jul
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक बड़े व्यापारिक समझौते का ऐलान किया है। इसके तहत अमेरिका, पाकिस्तान में विशाल तेल भंडार विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में पाकिस्तान, भारत को तेल बेच भी सकता है। ट्रंप ने भारत पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने के कुछ ही घंटों बाद यह ऐलान किया है।

07:42 AM, 31st Jul
-संसद में आज बिहार वोटर लिस्ट मामले में हंगामे के आसार। पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में संसद परिसर में आज दोपहर 1 बजे मोदी मंत्रिमंडल की बैठक।
-मालेगांव ब्लास्ट मामले में आज फैसला आ सकता है। 
-WCL में आज भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया मैच खेलने से इनकार।