• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 june 2025 live update
Last Updated : शनिवार, 21 जून 2025 (10:17 IST)

देशभर में योग दिवस का उत्साह, विशाखापट्‍टनम में पीएम मोदी ने किया योग

modi on yoga day
Latest News Today Live Updates in Hindi : देशभर में शनिवार सुबह अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का उत्साह दिखा। बच्चों से बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग आज सुबह योगासनन करते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई दिग्गज हस्तियों ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर योग किया। पल पल की जानकारी... 


10:14 AM, 21st Jun
संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां आयोजित विशेष ध्यान सत्र में कहा कि ऐसे समय में जब तनाव और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियां बढ़ रही हैं, योग अधिक शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।
 
प्रख्यात चिकित्सक, लेखक और स्वास्थ्य गुरु दीपक चोपड़ा ने योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित सत्र का नेतृत्व किया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लॉन में रंग-बिरंगी चटाइयां बिछाई गई थीं, जहां 1,200 से अधिक लोगों ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

07:55 AM, 21st Jun
बाबा रामदेव ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ किया योग।

07:42 AM, 21st Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर विशाखापट्टनम में योगासन किय। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी का है और सभी के लिए है। ALSO READ: योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा

07:40 AM, 21st Jun
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री जयशंकर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री भी अलग अलग स्थानों पर योग सत्र में शामिल हुए।

07:37 AM, 21st Jun
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।