डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, क्यों नहीं मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर हाल में नोबेल शांति पुरस्कार चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान की तरफ भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया। लगे हाथ पाकिस्तान ने भी उनके शांति पुरस्कार की मांग कर दी। हालांकि ट्रंप ने खुद बयान जारी कर कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। ALSO READ: पाकिस्तान बेवफा और दोगला निकला, ईरान को ठेंगा दिखा बैठा ट्रम्प की गोद में
ट्रंप बार-बार संघर्ष को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय लेते रहे हैं, भले ही भारतीय अधिकारी इससे सहमत नहीं हों। ट्रंप से शुक्रवार को नोबेल के बारे में पूछा गया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।
पाकिस्तान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हालिया भारत-पाकिस्तान संकट के दौरान उनके निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और महत्वपूर्ण नेतृत्व के लिए 2026 में नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।
ट्रंप ने कहा कि उन्हें कई कारणों से यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में उनका काम और एक संधि की व्यवस्था करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए हस्ताक्षर किए जाएंगे। ALSO READ: Donald Trump ने फिर अलापा सीजफायर वाला राग, बोले- पाकिस्तान से प्यार, मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात
राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह चार या पांच बार मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लेकिन, वे मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं देंगे क्योंकि वे इसे केवल उदारवादियों को देते हैं।US President Donald Trump expresses his dismay for not getting the Noble Peace Prize for 'stopping the war' pic.twitter.com/QxTYH2fwAq
— Sidhant Sibal (@sidhant) June 21, 2025
edited by : Nrapenrda Gupta

