सम्बंधित जानकारी
- Apple और Samsung को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, टैरिफ की धमकी के बाद क्या भारत में निर्माण बंद करेंगी कंपनियां
- iQOO Neo 10 Pro+ : दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानिए क्या है Price और Specifications
- 50MP कैमरे और 5000 mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, मचा देगा तूफान
- 48MP के AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन
- OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट
6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G ओप्पो फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत
ओप्पो जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। Oppo K13x 5G जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसे जून में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी कंपनी के इस अपकमिंग फोन की खूबी है इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी फीचर्स मिल सकते हैं। Oppo K13x 5G को भारत में 23 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
यह फोन 15,000 रुपए के सेग्मेंट में पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच में पेश किया जा सकता है। स्मकार्टफोन 50MP के AI बेस्ड मेन कैमरा फीचर्स के साथ आएगा।
इसके अलावा फोन के बैक में एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन AM04 हाई स्ट्रेंथ एल्युमीनियम अलॉय बॉडी के साथ आ सकता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810-H शॉक रेसिस्टेंस बॉडी मिलेगा। साथ ही, यह फोन IP65 रेटेड हो सकती है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल मिट्टी में खराब नहीं होगा।
यह फोन गोल्ड ड्रॉप रेसिस्टेंस फीचर के साथ भी आ सकता है। Oppo K13x 5G में 6.67 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, इसमें स्प्लैश टच और गल्व टच मोड मिलेगा। इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए सॉलिड ग्लास मटीरियल मिल सकता है। Edited by: Sudhir Sharma
