सम्बंधित जानकारी
- LIVE: ईरान इजराइल सीजफायर से सस्ता हुआ कच्चा तेल
- Severe rainfall alert : दिल्ली में कल बारिश का अनुमान, देश में किन राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने दी जानकारी
- Weather Update: देशभर में छाया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
- Weather Update : बिहार से राजस्थान तक कई राज्य पानी पानी, मंडराया बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
- Weather Update : ओडिशा में बाढ़ का कहर, 50 से ज्यादा गांव जलमग्न, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित
दिल्ली में आज मानसून की दस्तक, जानिए कहां कैसा है मौसम?
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थियां अनुकूल हैं। मानसून मंगलवार को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। अगले 2 दिनों में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक भी मानसून पहुंच जाएगा।
दिल्ली में येलो अलर्ट : दिल्ली में दिन के दौरान बारिश और बादल गरजने के साथ वर्षा का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने शाम को मुख्यत: बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। मंडी जिले में पिछले 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Weather Warning for 24th June 2025#WeatherUpdate #IndiaWeather #weatherforecast #Lightning #Rainfall #thunderstorm #monsoon2025 #IndiaWeather #WeatherUpdate #Forecast #Meteorology #madhyapradesh #rajasthan #himachalpradesh #uttarakhand #konkan #goa #Bihar #ArunachalPradesh… pic.twitter.com/zW72j9rfiC
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2025
राजस्थान में भारी बारिश : राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में विशेषकर पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बारां के मांगरोल में दर्ज की गई। इसी तरह बारां में किशनगंज में लगभग 110 मिमी. और शाहाबाद में 170 मिमी. बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, अलवर व झुंझुनू जिले में कहीं कहीं 30 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
रांची में वर्षा जन्य हादसों में 3 की मौत : झारखंड के रांची जिले में सोमवार को वर्षा से संबंधित 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में सोनाहातू थाना क्षेत्र में 2 महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति पर दीवार गिर गई, जब वह अपने 2 बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। झारखंड में एक जून से 23 जून तक सामान्य 122.6 मिमी के मुकाबले 247.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो 102 प्रतिशत अधिक है। राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
