क्या 24 घंटे में थमेगा युद्ध, सीजफायर पर क्या बोले इजराइल और ईरान?
Israel Iran Ceasefire : इजराइल और ईरान के बीच मंगलवार को संघर्ष विराम लागू हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर संबंधी दावे पर इजराइल और ईरान दोनों ने ही सहमति जताई है। इससे पश्चिम एशिया के इन 2 दिग्गज देशों में पिछले 12 दिनों से जारी युद्ध के थमने के आसार है।
ट्रंप की इजराइल और ईरान से अपील : अस्थायी संघर्षविराम के पहले चरण के एक घंटे से अधिक समय बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में कहा कि संघर्ष विराम अब प्रभावी है। कृपया इसका उल्लंघन न करें। ALSO READ: ट्रंप का बड़ा एलान, इजराइल ईरान में सीजफायर, 24 घंटे में खत्म होगा युद्ध
क्या बोले नेतन्याहू : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप के साथ समन्वय करते हुए इजराइल, ईरान के साथ द्विपक्षीय संघर्ष विराम के लिए सहमत हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोमवार रात इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट को सूचित किया था कि इजराइल ने ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के खतरे को दूर करने सहित ईरान के खिलाफ 12-दिवसीय अभियान में युद्ध के अपने सारे लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।THE CEASEFIRE IS NOW IN EFFECT. PLEASE DO NOT VIOLATE IT! DONALD J. TRUMP, PRESIDENT OF THE UNITED STATES!
— Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) June 24, 2025
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने ईरान के सैन्य नेतृत्व और कई सरकारी स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया तथा ईरान के आसमान पर नियंत्रण हासिल किया। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल संघर्ष विराम के किसी भी उल्लंघन का जवाब देगा।
ईरान भी सीजफायर पर राजी : ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को अपनी खबर में कहा कि इजराइल के साथ संघर्ष विराम शुरू हो गया है।
ईरान का इजराइल पर मिसाइल हमला : ईरान ने मंगलवार सुबह सीजफायर की घोषणा के बाद इजराइल पर मिसाइलों की बौछार की। इजराइल की मेगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने कहा कि सूर्योदय होते ही इजराइली लोग ईरानी हमलों से बचने के लिए बनाए गए ठिकानों की ओर भागे। इन हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। ALSO READ: सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान का मिसाइल हमला, इजराइल में बजे सायरन
ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्षविराम की घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सोमवार को सीमित मिसाइल हमला किए जाने के तत्काल बाद की। ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को नष्ट करने के उद्देश्य से इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर कुछ मिसाइल हमले किए थे।
edited by : Nrapendra Gupta

