1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ceasefire violation at LOC by pak

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सेना ने की गोलाबारी शुरू

Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू और कश्मीर में पुंछ और भिम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि सुबह करीब सवा आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और भिम्बर गली सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अचानक छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए।
 
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की है। अंतिम समाचार मिलने तक गोलाबारी जारी थी। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। (वार्ता)
अगला लेख
गूगल ने अपने 19वें जन्मदिन पर बनाया आकर्षक डूडल