सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत
- 100 बंदरों को लादकर ले जा रहा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कुछ बंदर लापता
- पोप ने कहा- दुआ नहीं करते... कम से कम अपने अच्छे विचार मुझ तक पहुंचाएं...
- डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल
- कौन हैं JNU की पहली महिला कुलपति, जिनके नाम हैं इतनी उपलब्धियां
छत्तीसगढ़ में कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत व 6 घायल
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार को एक एसयूवी सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार लोग जिले के केसलूर इलाके के देउरगांव गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पखनार गांव लौट रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के 2.30 बजे के आसपास हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।
अधिकारी ने कहा कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 6 घायल लोगों का जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
