बॉलीवुड अदाकारा शम्मी का निधन, अमिताभ ने इस तरह किया याद...
मुंबई। बॉलीवुड की बुजुर्ग अदाकारा शम्मी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। सोमवार की रात एक बजे उनका निधन हुआ।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर देते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'बेहतरीन अदाकारा और परफॉर्मर हमारे बीच नहीं रहीं। वह काफी समय से बीमार थीं, धीरे धीरे कर सभी जा रहे हैं।'
बॉलीवुड में शम्मी आंटी के नाम से लोकप्रिय अदाकारा काफी दिनों से बीमार थीं और सोमवार की देर रात उनका निधन हुआ। उन्हें अंतिम बार फराह खान और बोमन ईरानी की फिल्म 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' में देखा गया था।
