1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Basavraj Bommai takes oath as Karnataka CM

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के सीएम के रूप में शपथ ली

Karnataka CM
मुख्‍य बिंदु
  • बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली
  • राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बोम्मई को दिलाई शपथ
  • शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के ग्लास हाउस में हुआ
  • येदियुरप्पा समेत कई दिग्गज कार्यक्रम में शामिल
बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को बसवराज बोम्मई ने मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के ग्लास हाउस में हुआ।
 
बसवराज बोम्मई के शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई दिग्गज भाजपा नेता उपस्थित थे। अपनी 'बेदाग और गैर-विवादास्पद' छवि के लिए चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।
 
भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद बोम्मई ने मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
 
येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और उनकी अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था, लेकिन उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करना जारी रखने के लिए कहा गया था।
 
बोम्मई (61) इससे पहले येदियुरप्पा की सरकार में गृह, कानून, संसदीय मामलों एवं विधायी कार्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और साथ ही हावेरी और उडुपी जिलों के प्रभारी मंत्री भी थे।
अगला लेख
महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, सांगली के गांवों में सड़क से लेकर छत तक 'मगरमच्छ'