1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Four storey building collapses in Mumbai

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोग घायल

BuildingcollapsesinMumbai
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके अंधेरी में मंगलवार देर रात चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से 1 दमकल कर्मी सहित 6 लोग घायल हो गए।

 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जुहू गली में सलामी होटल के पास मेहता बाबू चॉल का उत्तर दिशा की ओर का हिस्सा देर रात करीब 12.30 बजे ढह गया। घटना में एक बुजुर्ग, एक दमकल कर्मी सहित 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी 'कूपर हॉस्पिटल' में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मी विश्वास रहाते (51) को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर 10 लोग फंसे थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी घटनास्थल पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद हैं और नगर निगम तथा पुलिस कर्मियों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
अगला लेख
बैंक व रिलायंस के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी भी 15,700 के नीचे फिसला