शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Central Employees
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 जुलाई 2021 (09:11 IST)

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्‍ते के बाद एचआरए में भी 9 फीसदी की बढ़ोतरी

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्‍ते के बाद एचआरए में भी 9 फीसदी की बढ़ोतरी | Central Employees
मुख्य बिंदु
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • कर्मचारियों को होगा डबल फायदा
  • रेलवे और सशस्त्र बल के कर्मियों को नहीं मिलेगा
नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी का 28 फीसदी कर दिया है तथा 7 जुलाई 2021 को ही यह आदेश पारित कर दिया है। इस आदेश से कर्मचारियों को डबल फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने के साथ ही सरकार ने एचआरए को भी रिवाइज किया है।

 
एचआरए इसलिए बढ़ाया गया है, क्योंकि यह 25 फीसदी को पार कर गया है। वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अब केंद्रीय कर्मचारियों को उनके शहर के मुताबिक 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी के हिसाब से एचआरए मिलेगा।
 
वित्‍त मंत्रालय ने बताया है कि यह ऑर्डर रेलवे कर्मचारियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों पर लागू नहीं होगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से अलग आदेश जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
Corona संक्रमण को लेकर सऊदी अरब हुआ सख्त, रेड लिस्ट वाले देशों में जाने पर होगी सख्त कार्रवाई