1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ambedkar statue vandalised in Sitapur

सीतापुर में अंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़

ambedkar statue vandalised
सीतापुर। उत्तरप्रदेश में सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया।
 
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के अकोइया गांव में देर रात शरारती तत्वों ने संविधान निर्माता की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित प्रतिमा को ठीक करा दिया।
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि देर रात कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी है। क्षेत्र में स्थिति शांतपूर्ण है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगा रही है। (वार्ता) 
अगला लेख
आसाराम मामले में फैसला 25 को, पुलिस को सता रही है इस बात की चिंता