1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. accident with madhubani DM car

मधुबनी में DM की कार ने ली 2 लोगों की जान

madhubani accident
Madhubani news in hindi : बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की कार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां निकटवर्ती मधेपुरा के जिलाधिकारी (DM) की कार 4 लोगों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई।
 
मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि कार तेज गति से आ रही थी और जब चालक ने सड़क पार कर रहे लोगों के एक समूह से टकराने से बचने की कोशिश की तो कार तेजी से मुड़ गई।
 
कार की चपेट में आने वालों में स्थानीय निवासी गुड़िया देवी (29) और उनकी बेटी आरती कुमारी (10) शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में घायल हुए राजस्थान निवासी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के दो कार्यकर्ताओं अशोक सिंह और राजू सिंह को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।
 
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के विरोध में सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। हालांकि, अब राजमार्ग पर यातायात चालू हो गया है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
अगला लेख
मप्र चुनाव के बीच देश की पहली किन्‍नर विधायक शबनम मौसी पर क्‍यों हुई FIR?