1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman's body found in abandoned suitcase

लावारिस मिले सूटकेस में मिला महिला का शव, हत्यारे की तलाश जारी

Woman's body found in suitcase found unclaimed
Mumbai News: मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक सूटकेस के लावारिस पड़े होने की सूचना मिली थी जिसकी जांच करने पर शव बरामद हुआ। हत्यारे की तलाश की जा रही है।
 
शांति नगर में मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के अंदर महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी के मुताबिक कुर्ला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे की तलाश की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मध्यप्रदेश में तीन बच्चों के साथ बांध में कूदा पिता, 2 बच्चों की मौत