सम्बंधित जानकारी
- सांसद सीपी जोशी की मांग, रद्द किया जाए राहुल गांधी का पासपोर्ट
- भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास बोले- मेरी जान को खतरा हुआ तो सचिन पायलट होंगे जिम्मेदार
- भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन
- मदन राठौड़ बने राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, सीएम शर्मा समेत अनेक राजनेताओं ने किया स्वागत
- बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?
भाजपा की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन, CM शर्मा ने शोक व्यक्त किया
Former BJP MLA Suryakanta Vyas passed away: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थीं। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
व्यास 1990 में पहली बार विधायक चुनी गई थीं। वह सूरसागर एवं जोधपुर सीट से 3-3 बार विधायक रहीं। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यास के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास 'जीजी' के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 25, 2024
कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य… pic.twitter.com/QtWj3gj53b
उन्होंने कहा कि मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। शर्मा ने कहा कि व्यास का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक नेताओं ने व्यास के निधन पर शोक जताया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
