सम्बंधित जानकारी
- तमिल त्योहार अरुद्र दर्शन प्रारंभ, जानिए किसकी होती है पूजा, क्या है महत्व
- हिन्दू तमिल त्योहार आदि पेरुक्कू 2023 कब है, क्या करते हैं इस दिन
- माघ पूर्णिमा के दिन क्या-क्या करते हैं?
- Magh Purnima 2024 | ललिता जयंती आज, जानें महत्व और पूजन के शुभ मुहूर्त
- आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती, जानें महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त, आरती और चालीसा
Masi magam| तमिल हिंदू त्योहार मासी मागम पर्व आज, जानें क्या करते हैं इस दिन
Masi Magam 2024: मासी मागम एक तमिल हिंदू त्योहार है। यह त्योहार उसी तरह का है जिस तरह की उत्तर भारत में माघ मास की पूर्णिमा का पर्व को मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व में माकम नक्षत्र का खास महत्व होता है। यह पर्व तमिल माह मासी में माकम नक्षत्र के उदय होने के समय मनाया जाता है। अक्सर यह नक्षत्र माघ माह की पूर्णिमा पर ही उदय होता है।
कई मौके पर यह माकम नक्षत्र माघ माह की पूर्मिणा पर ही उदय होता है लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। इस बार माघ माह की पूर्णिमा पर यह उदय होगा। यानी 24 फरवरी 2024 शनिवार के दिन यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन माघी पूर्णिमा भी रहेगी। माकम नक्षत्र को मघा नक्षत्र भी कहते हैं।
इस पर्व पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होते हैं और मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसी के साथ ही समुद्र, नदी, झील या तालाब के किनारे स्नान, दान, तर्पण आदि कर्म किए जाते हैं। इसी के साथ ही शोभायात्रा में सम्मिलित भक्त अपने पापों से मुक्ति पाने हेतु जल में डुबकी लगाते हैं।
