सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर पुलिस को आया कॉल
- महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, बेटे आकाश अंबानी भी रहे मौजूद
- रिलायंस, ओएनजीसी कोयला भंडार से निकली प्राकृतिक गैस की करेगी नीलामी
- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुकेश अंबानी का ऐलान, रिलायंस उत्तरप्रदेश में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश
- UP में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, मुकेश अंबानी सहित कई बड़े उद्योगपति मौजूद
Z+ सिक्योरिटी लेने पर कितना खर्च होता है, जानिए कैसी होती है मुकेश अंबानी को मिली VVIP हाई लेवल की सुरक्षा
भारत के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भारत के साथ ही विदेशों भी Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी। इस सुरक्षा का खर्चा अंबानी परिवार उठाएगा। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।
Z+ सिक्योरिटी भारत में VVIP की सबसे हाई लेवल की सुरक्षा है, इसके तहत 6 सेंट्रल सिक्योरिटी लेवल होते हैं। माना जाता है कि Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पर प्रति व्यक्ति 40 से 45 लाख रुपए महीना खर्च होता है।
यह प्रधानमंत्री को मिलने वाली SPG सुरक्षा के बाद दूसरे स्तर की सबसे तगड़ी सिक्योरिटी है। इसमें VVIP की सुरक्षा में 58 जवान तैनात रहते हैं। 5 या उससे ज्यादा बुलेटप्रूफ कारें भी होती हैं।
बता दें कि मुकेश अंबानी Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पाने वाले देश के पहले बिजनेसमैन हैं। इसका कारण सिक्योरिटी खुफिया एजेंसियों के तरफ से उन पर आतंकी हमले के खतरे की आशंका की रिपोर्ट है। इसके पहले भी मनमोहन सरकार ने अंबानी और उनके परिवार को 2013 में Z कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी। इसे अब Z+ कर दिया गया है।
