मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mukesh ambani worshiped at somnath temple gujarat on mahashivratri son akash ambani was also present
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (20:43 IST)

महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, बेटे आकाश अंबानी भी रहे मौजूद

महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, बेटे आकाश अंबानी भी रहे मौजूद - mukesh ambani worshiped at somnath temple gujarat on mahashivratri son akash ambani was also present
सोमनाथ। महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सोमनाथ महादेव के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपए दान भी किए।
 
मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी ने सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगाकर, दुशाला औढ़ाई। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पीके लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने किया। 
भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखने वाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिन्दू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्रि के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।  Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
शिवरात्रि पर उज्जैन में बना एक साथ 18 लाख 82 हजार दीये जलाने का रिकॉर्ड, महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु