सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
- चमौली में बादल फटने से चार लोग जख्मी, उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- बेटे की मौत के बाद भारतीय मूल के अभिभावक ने शोध के लिए धन एकत्र करने की मुहिम शुरू की
- मौसम अपडेट : यूपी में बारिश का कहर जारी, 17 और की गई जान
- घाघरा और सरयू नदी उफान पर, सैकड़ों गांव बाढ़ में घिरे
मौसम अपडेट : दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोमती, घाघरा, सरयू, रामगंगा आदि नदियों समेत बिहार की कोशी, बागमती और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। मछुआरों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान द्वीप के समुद्र तटों की ओर ना जाने की सलाह दी गई है। शुरुआत में जब जुलाई के दूसरे हफ्ते तक मानसून ने मध्य भारत को कवर किया था तो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कम बारिश देखी गई थी।
पश्चिम बिहार और समीपवर्ती क्षेत्र पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा बना है। बांग्लादेश के ऊपर बना चक्रवाती घेरा जो मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा था। यह चक्रवात कोलकाता पहुंचते-पहुंचते फिलहाल कमजोर हो चुका है।
