सम्बंधित जानकारी
- Weather Prediction: उत्तराखंड में रात के तापमान में गिरावट, मध्यभारत में मौसम शुष्क
- Weather Prediction: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना, भोपाल में गुलाबी ठंड का आभास
- Weather Predict: उत्तरी भारत में कड़ाके की सर्दी जारी, मध्यभारत में मौसम शुष्क रहेगा
- Weather Prediction : नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना
- केदारनाथ मंदिर परिसर में रिकॉर्ड बर्फबारी, 9 फुट बर्फ जमी, भारी नुकसान की आशंका...
Weather Prediction | Weather Prediction : देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में ठंड से मिली निजात
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
खबरों के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। सिक्किम में भी एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है, जबकि असम और नागालैंड में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का क्रम जारी रहेगा।
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना विपरीत चक्रवात आगे बढ़ते हुए दक्षिणी राजस्थान के करीब पहुँच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज हुई। असम में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि नागालैंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।
मध्य प्रदेश और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि कोंकण और गोवा में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। सिक्किम में भी एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है, जबकि असम और नागालैंड में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में प्रदूषण में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि व भारी बारिश होने की संभावना है। 20 से 23 फरवरी तक झारखंड में बारिश के आसार बन रहे हैं। 19 फरवरी से पाकिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत के पंजाब में होगा। इससे बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
