सम्बंधित जानकारी
- NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?
- 'कॉकरोच जनता पार्टी': सोशल मीडिया पर धमाल के बाद जमीनी हकीकत
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?
- कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज
Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का नाराजगी भरा वीडियो सामने आया है। जिसमें वे कहते दिखाई दे रहे हैं कि वे भूख हड़ताल पर बैठे हैं और लोग यहां ठूंस-ठूंसकर खा रहे हैं। कहीं उनका इशारा 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके की ओर तो नहीं, क्योंकि अभिजीत दीपके के कथित तौर पर विरोध स्थल के पास खाना खाते हुए वीडियो वायरल हुए।
सोनम वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक ने केवल स्वयं अनशन पर बैठने का फैसला किया था जबकि अन्य सदस्य प्रदर्शन के संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके के खाना खाते वीडियो वायरल होने के बाद एक नई बहस का जन्म हुआ। वे किसी वीडियो में भोजन थाली तो किसी में समोसा तो किसी में ब्रेड पकौड़े और नूडल्स खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि जब आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोग भूख हड़ताल की बात कर रहे हैं, तब आयोजन से जुड़े सदस्य सामान्य रूप से भोजन कैसे कर सकते हैं। इसके बाद सोनम वांगचुक एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वे नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि लोग ठूंस-ठूंसकर खा रहे हैं। कम से कम एक दिन का तो उपवास रखें।
वीडियो वायरल होने के बाद आंदोलन की विश्वसनीयता को लेकर भी बहस छिड़ गई। सोनम का कहना था कि आंदोलन के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और अपनी सेहत दांव पर लगा रहे हैं और आंदोलन स्थल पिकनिक जैसा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे उपवास के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है और उनका वजन तथा ब्लड प्रेशर कम होने की खबरें भी सामने आई हैं।
