1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cjp-jantar-mantar-protest-abhijeet-deepke-delhi-police

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

Cockroach Janata Party
Abhijeet Deepke News: देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार एक अभूतपूर्व राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले आज हजारों युवाओं और वामपंथी छात्र संगठनों ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। अमेरिका से सीधे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से सुबह 7:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट उतरे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पहुंचते ही सीधे केंद्र सरकार पर तीखे तीरों की बौछार कर दी।
 
इस महा-प्रदर्शन के चलते दिल्ली का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भारी हंगामे और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच, जंतर-मंतर को छावनी में बदल दिया गया था। ALSO READ: क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

हम कीड़े-मकोड़े नहीं, जिंदा इंसान हैं!

जंतर-मंतर पर जुटे सैकड़ों समर्थकों के सैलाब को संबोधित करते हुए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने देश की राजनीति को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। दीपके ने कहा कि पिछले 10-12 साल से इन लोगों ने हमें सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा है! मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर इससे किसे फायदा हुआ? क्या हिंदू-मुसलमान करने से देश के बेरोजगारों को नौकरियां मिलीं? लोग पूछते हैं कि आंदोलन और धरने से क्या होता है? मैं कहता हूं, इससे सिद्ध होता है कि हम जिंदा हैं!
 
दीपके यहीं नहीं रुके, उन्होंने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के लिए हम भले ही कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। देश की जनता ध्यान भटकाने वाली चालों के झांसे में अब नहीं आने वाली। ALSO READ: कॉकरोच पार्टी के नाम पर इंदौर में लाखों की ठगी, फिशिंग लिंक खोलते ही पलक झपकते ही खाली हो रहे खाते, कैसे बचें?

धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

इस पूरे सनसनीखेज प्रदर्शन का सबसे बड़ा निशाना देश की शिक्षा व्यवस्था रही। अभिजीत दीपके ने सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग लिया है। CJP का आरोप है कि मौजूदा सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। दीपके ने साफ किया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।
 
इस विरोध प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की ही अनुमति दी थी। जंतर-मंतर के दोनों तरफ भारी-भरकम बैरिकेडिंग की गई थी। हजारों की तादाद में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था, ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। हालांकि समय सीमा समाप्त होने के बाद अब जंतर-मंतर पर चल रहा यह हाई-वोल्टेज ड्रामा और विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया। 
 
इस प्रदर्शन में कई वामपंथी छात्र संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आईं। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरी मुस्तैदी के साथ जंतर-मंतर को पूरी तरह खाली करा लिया है। लेकिन, अभिजीत दीपके के इस 'कीड़े-मकोड़े' वाले बयान ने देश की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है!
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं