1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 7 person died in ups sambhal after 2 private buses collided

संभल में 2 बसों के बीच हुई भीषण भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 8 घायल

road accident in sanbhal up
संभल। उत्तरप्रदेश के संभल में सोमवार तड़के भीषण दुर्घटना हुई। खबरों के मुताबिक यहां दो निजी बसों की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सभी पीड़ित संभल के चपरा के रहने वाले थे। ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर एक बस का टायर बदला जा रहा था भी दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुए सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सहायता करने व घायलों को जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अगला लेख
J&K : शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तोइबा के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर