सम्बंधित जानकारी
- श्रीनगर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, लश्कर के पाक कमांडर अबू हुरैरा समेत 3 आतंकी ढेर
- J-K : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
- 24 घंटों में 5 आतंकी ढेर किए सुरक्षाबलों ने, 7 दिनों में मारे गए 10 आतंकी
- कश्मीर में 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी मारे गए, 24 घंटों में 9 आतंकवादियों को मार गिराया
J&K : शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तोइबा के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर
जम्मू। रविवार की रात को शोपियां के सादिक खान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तोइबा के टॉप कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम सहित 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, लश्कर कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम 2017 से घाटी में सक्रिय था।
मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को कब्जे में लिया।
